नर्सिंग होम में आग से अफरातफरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के सार्जेंट ने दिखायी तत्परता कोलकाता : बेहला थाना अंतर्गत डीएच रोड स्थित एक नर्सिंग होम के मुख्य द्वार पर लगे मीटर बॉक्स में आग लग गयी. घटना शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे की है. आग के कारण वहां अफरा-तफरी मच गयी. पास ही कोचिंग सेंटर भी है, जहां क्लॉस जारी थी […]
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के सार्जेंट ने दिखायी तत्परता
विज्ञापन
कोलकाता : बेहला थाना अंतर्गत डीएच रोड स्थित एक नर्सिंग होम के मुख्य द्वार पर लगे मीटर बॉक्स में आग लग गयी. घटना शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे की है. आग के कारण वहां अफरा-तफरी मच गयी. पास ही कोचिंग सेंटर भी है, जहां क्लॉस जारी थी और आग वहां भी फैलने लगी थी.
घटना के दौरान डायमंड हार्बर ट्रैफिक गार्ड के सार्जेंट कृष्ण दास दमकल विभाग के कर्मियों के पहुंचने से पहले वहां पहुंचे. अग्निशमन यंत्र के जरिये वे नर्सिंग होम के मुख्य द्वार पर आग बुझाने में जुट गये. आग नियंत्रित होते ही वे नर्सिंग होम के अंदर घुस गये और स्थानीय लोगों की मदद से आठ नवजात बच्चे व उनकी माताओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
इसी के साथ दमकल विभाग का एक इंजन और सीइएससी कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पूरी तरह से नियंत्रित कर ली गयी. नवजात बच्चों और उनकी माताओं को अस्थायी तौर पर विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन