शपथ ग्रहण समारोह का बड़ाबाजार में सीधा प्रसारण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2019 1:55 AM
कोलकाता : मध्य कोलकाता के वार्ड संख्या 22 स्थित मोटा गणेश मंदिर के पास महर्षि देवेंद्र रोड पर स्थानीय पार्षद व कोलकाता की पूर्व उपमेयर मीनादेवी पुरोहित के नेतृत्व में गुरुवार की शाम विजय उत्सव मनाया गया और लोगों के बीच मिठाई बांटी गयी. भाजपा जोड़ाबागान मंडल (पश्चिम-एक) के अध्यक्ष विजय मारू ने एक प्रेस […]
कोलकाता : मध्य कोलकाता के वार्ड संख्या 22 स्थित मोटा गणेश मंदिर के पास महर्षि देवेंद्र रोड पर स्थानीय पार्षद व कोलकाता की पूर्व उपमेयर मीनादेवी पुरोहित के नेतृत्व में गुरुवार की शाम विजय उत्सव मनाया गया और लोगों के बीच मिठाई बांटी गयी. भाजपा जोड़ाबागान मंडल (पश्चिम-एक) के अध्यक्ष विजय मारू ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान बड़े स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी.
इस मौैके पर शांतिलाल जैन, किशन कलवानी, प्रकाश कासलीवाल, नवरतन झंवर,भंवरलाल मूंधड़ा, मनीष खंडेलवाल, रवि कानोड़िया, मुकुंद दूबे, सुनील पासवान, किशन सिंह, चंद्रशेखर आसोपा, विवेक लोहिया, शिव सोनकर, मनीष पांडेय, श्याम तिवारी, देवेंद्र बागड़ी व संजय रस्तोगी समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










