भाजपा के हाथों बिक चुका है चुनाव आयोग : ममता बनर्जी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भाजपा के भाई के रूप में काम कर रहा है चुनाव आयोग मूर्ति तोड़ना भाजपा की फितरत में है, त्रिपुरा में भी उन्होंने ऐसा ही किया मूर्ति देने के मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेंगे बंगाल के लोग कोलकाता : लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 […]
विज्ञापन
भाजपा के भाई के रूप में काम कर रहा है चुनाव आयोग
मूर्ति तोड़ना भाजपा की फितरत में है, त्रिपुरा में भी उन्होंने ऐसा ही किया
मूर्ति देने के मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेंगे बंगाल के लोग
कोलकाता : लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. ममता ने कहा कि चुनाव के अंतिम चरण में निर्वाचन आयोग अनोखा निर्देश दे कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बिक चुका है.
सुश्री बनर्जी ने कहा : कल रात हमें पता चला कि भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी, जिससे हम नरेंद्र मोदी की बैठक के बाद कोई सभा नहीं कर सकें. चुनाव आयोग भाजपा का भाई है. मोदी ने हम पर जो आरोप लगाये हैं, उन्हें साबित करें. वरना, मैं उन्हें जेल में डाल दूंगी. उन्होंने कहा कि पहले चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था थी, अब देश में हर कोई कहता है कि चुनाव आयोग भाजपा के हाथों बिक चुका है. मुझे बुरा लग रहा है, लेकिन मेरे पास इसके अलावा कहने को कुछ नहीं है. मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं. मैं सच कहने से डरती नहीं हूं.
वह मोदी के निर्देश पर काम कर रहा है. बुधवार शाम को चुनाव आयोग का निर्देश इसे साबित करता है. ममता ने कहा कि कुछ लोग देश को अपने अधिकार में ले चुके हैं, आये दिन वे लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं. मूर्ति तोड़ना उनकी आदत है. त्रिपुरा में भी उन्होंने ऐसा ही किया और बंगाल में भी वे इसी आदत को दोहराकर मूर्ति तोड़ रहे हैं. तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि अमित शाह की मौजूदगी में ही भाजपा समर्थकों ने मंगलवार शाम को विद्यासागर कॉलेज में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी है, इसके सबूत उनके पास हैं.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लगातार झूठ बोल रहे हैं, मूर्ति तोड़ने का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगा रहे हैं, वह इसे साबित करें, अन्यथा इस झूठ के लिए उन्हें उठक-बैठक करनी चाहिए. बंगाल की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. ममता ने कहा कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंचधातु की मूर्ति बना देने की बात कह रहे हैं. राज्य की जनता उनके द्वारा दी गयी मूर्ति स्वीकार नहीं करेगी. ममता ने फिर एकबार आरोप लगाया कि बंगाल में भाजपा दंगा लगाना चाहती है, इसके लिए फेसबुक पर भड़कीले पोस्ट किये जा रहे हैं, जिससे यहां की शांति भंग हो सके.
लेकिन बंगाल की जनता ने भाजपा का असली रूप देख लिया है. यहां की जनता इन पोस्ट पर विश्वास न करे. दूसरे राज्यों से किराये के लोग लाकर भाजपा यहां की शांति भंग नहीं कर सकेगी, जनता उन्हें यहां से उखाड़ फेकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










