हावड़ा में भाजपा समर्थक की टूटी नाक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2019 1:45 AM

विज्ञापन

हावड़ा : हावड़ा के दो लोकसभा क्षेत्र हावड़ा और उलबेड़िया में भारी गर्मी के बावजूद मतदाता सुबह से ही लाइन में लगे दिखे, हालांकि हावड़ा जिले में कोई बड़ी घटना नहीं हुई, लेकिन मतदान शुरू होने के साथ ही पहले इवीएम खराब होने और उसके बाद बूथ जाम करने तथा छिटपुट हिंसा की खबर लगातार […]

विज्ञापन

हावड़ा : हावड़ा के दो लोकसभा क्षेत्र हावड़ा और उलबेड़िया में भारी गर्मी के बावजूद मतदाता सुबह से ही लाइन में लगे दिखे, हालांकि हावड़ा जिले में कोई बड़ी घटना नहीं हुई, लेकिन मतदान शुरू होने के साथ ही पहले इवीएम खराब होने और उसके बाद बूथ जाम करने तथा छिटपुट हिंसा की खबर लगातार आते रही.

उलबेड़िया लोकसभा केंद्र के अधीन उदयनारायणपुर के करनापाड़ा में तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट हुई. संकराइल के चापातल्ला दो नंबर गेट इलाके में तृणमूल और भाजपा समर्थकों के भी मारपीट की घटना हुई. उसी तरह से हावड़ा के फोरसोर रोड में भाजपा समर्थक प्रशांत वर्मा बैठे थे. उसी समय कुछ तृणमूल समर्थक पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया और उनसे मारपीट की. इससे उनकी नाट में चोट लगी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola