एक्साइड स्थित मुखर्जी बिल्डिंग में लगी आग
Updated at : 27 Apr 2019 1:57 AM (IST)
विज्ञापन

दहशत में बिल्डिंग से बाहर भागे लोग 12 इंजनों के साथ दमकलकर्मियों ने तीन घंटे में पाया आग पर काबू कोलकाता : एक्साइड चौराहे के निकट चौरंगी स्थित मुखर्जी बिल्डिंग में शुक्रवार को भीषण आग लगने से तीन घंटे तक लोग आतंकित रहे. इलाके में इस अग्निकांड को लेकर अफरातफरी की स्थिति रही. घटना शुक्रवार […]
विज्ञापन
दहशत में बिल्डिंग से बाहर भागे लोग
12 इंजनों के साथ दमकलकर्मियों ने तीन घंटे में पाया आग पर काबू
कोलकाता : एक्साइड चौराहे के निकट चौरंगी स्थित मुखर्जी बिल्डिंग में शुक्रवार को भीषण आग लगने से तीन घंटे तक लोग आतंकित रहे. इलाके में इस अग्निकांड को लेकर अफरातफरी की स्थिति रही.
घटना शुक्रवार सुबह 9.30 बजे के करीब की है. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पहले पांच इंजनों के साथ दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए और सात इंजनों के साथ अतिरिक्त दमकलकर्मियों को बुलाया गया. इमारत को चारों तरफ से घेर कर आग बुझाने की कोशिश शुरू की गयी.
इधर, दमकल विभाग के डीसी जगमोहन व डीसी (साउथ) मिराज खालिद के साथ स्थानीय थाने के अलावा कोलकाता पुलिस के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप के कर्मी भी वहां पहुंचे और स्थिति पर काबू करने की कोशिश में जुट गये. इस आग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने के कारण काफी देर तक लोग आतंकित थे. कुछ देर तक इस अग्निकांड की घटना को लेकर इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




