तालतल्ला : बस के धक्के से स्कूटी चालक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : तेज रफ्तार में जा रही एक प्राइवेट बस की चपेट में आकर एक स्कूटी चालक की मौत हो गयी. घटना एजेसी बोस रोड में मौलाली क्रॉसिंग के पास शुक्रवार दोपहर 1.50 बजे की है. मृत स्कूटी चालक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक 240 रूट की एक बस की […]
विज्ञापन
कोलकाता : तेज रफ्तार में जा रही एक प्राइवेट बस की चपेट में आकर एक स्कूटी चालक की मौत हो गयी. घटना एजेसी बोस रोड में मौलाली क्रॉसिंग के पास शुक्रवार दोपहर 1.50 बजे की है. मृत स्कूटी चालक की पहचान नहीं हो सकी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 240 रूट की एक बस की चपेट में आकर वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. एनआरएस अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत करार दिया. पुलिस का कहना है कि मृतक के पास उसकी शिनाख्त के लिए कोई कागजात मौजूद नहीं था.
लिहाजा स्कूटी के नंबर के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है. खबर पाकर तालतल्ला थाने की पुलिस वहां पहुंची और बस को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










