पत्नी को ले भागा पड़ोसी तो दोस्त के पिता पर किया हमला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2019 1:30 AM

विज्ञापन

शिव मंदिर पूजा करने गयी पत्नी हो गयी थी लापता पति को आरोपी युवक के दोस्त पर था भगाने का शक मालदा : पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर पड़ोसी युवक लापता हो गया. इससे आहत होकर आक्रोशित पति ने पड़ोसी आरोपी युवक के दोस्त के पिता व बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. सोमवार को […]

विज्ञापन

शिव मंदिर पूजा करने गयी पत्नी हो गयी थी लापता

पति को आरोपी युवक के दोस्त पर था भगाने का शक
मालदा : पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर पड़ोसी युवक लापता हो गया. इससे आहत होकर आक्रोशित पति ने पड़ोसी आरोपी युवक के दोस्त के पिता व बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया. सोमवार को यह घटना इंगलिश बाजार थाना क्षेत्र के यदुपुर-1 ग्राम पंचायत इलाके के विधाननगर गांव में घटी है. पत्नी को लेकर भागने का आरोपी युवक के दोस्त के जख्मी बाप व बेटे को रात में ही मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि बेटे को प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल का नाम रूपलाल मंडल (60) एवं उसका बेटा सौरभ मंडल (25) है. घटना के बारे में बताया जाता है कि बीते चार मार्च को विधाननगर गांव निवासी सुजन मंडल की पत्नी सादुल्लापुर इलाके के एक युवक तूफान राय के साथ घर छोड़कर चली गयी. तुफान राय व पीड़ित सौरभ मंडल दोनों दोस्त है. चार मार्च को शिवरात्री के दिन तूफान राय व सौरभ मंडल एक साथ शिव मंदिर में जल चढ़ाने निकला था. उसी दिन सुजन मंडल की पत्नी तूफान के साथ घर छोड़कर चली गयी. इससे सुजन मंडल का शक सौरभ मंडल व उसके पिता पर हो गया.
सौरभ मंडल की पत्नी मामुनी मंडल ने कहा कि तुफान के साथ सौरभ की दोस्ती है. लेकिन सुजन की पत्नी के घर छोड़ने के मामले में सौरभ का हाथ नहीं है. उसने बताया कि सुजन मंगल अपने साथियों के साथ धारदार हथियार से उसके पति व ससुर पर जानलेवा हमला किया है. ग्रामीणों के घटनास्थल पर पहुंचने से दोनों की जान बच सकी. मामले को लेकर सुजन मंडल सहित 8 के खिलाफ इंगलिश बाजार थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी है. इंगलिश बाजार थाना आईसी शांतनु मित्र ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है. आरोपियों को खोजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola