उत्तर कोलकाता से भाजपा का उम्मीदवार बनने के लिए सौ से ज्यादा आवेदन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक लोगों का संख्या बढ़ती जा रही है. सोमवार को मुकुल राय संभावित उम्मीदवारों का जीवन परिचय लेकर दिल्ली जा रहे हैं. इस बार कोलकाता के दोनों लोकसभा केंद्रों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की संख्या में आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ोतरी हुई है. अकेले उत्तर कोलकाता […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक लोगों का संख्या बढ़ती जा रही है. सोमवार को मुकुल राय संभावित उम्मीदवारों का जीवन परिचय लेकर दिल्ली जा रहे हैं. इस बार कोलकाता के दोनों लोकसभा केंद्रों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की संख्या में आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ोतरी हुई है.
अकेले उत्तर कोलकाता से भाजपा का उम्मीदवार बनने के लिए सौ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किये हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने इस बार इस केंद्र के लिए भाजपा के पार्षद विजय ओझा को चुनाव का संयोजक बनाया है.
इस बार के लोकसभा चुनावों में भाजपा पश्चिम बंगाल को कितनी गंभीरता से ले रही है, यह तो जिला स्तर पर भाजपा के केंद्रीय नेताओ के लगातार हो रहे दौरे से ही दिखता है. पिछले कुछ वर्षों में बंगाल की 42 लोकसभा केंद्रों में भाजपा ने अपनी सांगठानिक शक्ति को काफी मजबूत किया है. केंद्रीय व राज्य स्तर के प्रमुख नेताओं को विभिन्न लोकसभा केंद्र को संभालने की जिम्मेदारी पहले ही दे दी गयी है. पार्टी उन केंद्रों को भी चिह्नित कर चुकी है, जहां जीत की ज्यादा संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










