कोलकाता : चोरी के लैपटॉप के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : रेलवे सुरक्षा बल हावड़ा की क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच और हावड़ा रेलवे राजकीय पुलिस के संयुक्त अभियान में एक लैपटॉप चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी का नाम मोहम्मद मनु (48) है. शिकायत मिलने के बाद क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच और जीआरपी ने संयुक्त रूप से आरोपी के घर छापेमारी की. आरोपी कोलकाता […]

विज्ञापन
कोलकाता : रेलवे सुरक्षा बल हावड़ा की क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच और हावड़ा रेलवे राजकीय पुलिस के संयुक्त अभियान में एक लैपटॉप चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी का नाम मोहम्मद मनु (48) है.
शिकायत मिलने के बाद क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच और जीआरपी ने संयुक्त रूप से आरोपी के घर छापेमारी की. आरोपी कोलकाता के नारायणपुर थाना अंतर्गत मेटोपाड़ा इलाके में एक किराये के घर में रहता है. आरोपी के पास से बरामद लैपटॉप की कीमत डेढ़ लाख रुपये है.
मिली जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर 2018 को अमृतसर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे प्रज्जवल कुमार का लैपटॉप चोरी हो गया था. लैपटॉप एक स्काई रंग के बैग में रखा हुआ था. उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 182 में फोन कर शिकायत की. उन्होंने पटना स्टेशन पहुंचकर वहां के जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया था.
श्री बालाजी महोत्सव सम्पन्न
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola