कोलकाता: कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2019 1:10 AM
कोलकाता : उत्तर कोलकाता के चितपुर थाना अंतर्गत चितपुर घाट लेन स्थित एक कपड़ा गोदाम में भयावह आग लग गयी. आग शनिवार की सुबह 8.10 बजे के आसपास लगी. स्थानीय लोगों ने इलाके में धुएं का काला गुब्बार उठता देखा. देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया. घटना को लेकर पूरे इलाके में जैसे […]
कोलकाता : उत्तर कोलकाता के चितपुर थाना अंतर्गत चितपुर घाट लेन स्थित एक कपड़ा गोदाम में भयावह आग लग गयी. आग शनिवार की सुबह 8.10 बजे के आसपास लगी. स्थानीय लोगों ने इलाके में धुएं का काला गुब्बार उठता देखा.
देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया. घटना को लेकर पूरे इलाके में जैसे अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग के पांच इंजनों को मौके पर भेजा गया. मौके पर स्थानीय पुलिस, सीइएससी और डीएमजी कर्मी पहुंचे. घटनास्थल के पास बैरिकेड लगा दिया. साथ ही आसपास की इमारतों से लोगों को बाहर निकाल लिया गया. आसपास के इमारतों में भी आग फैलने का खतरा बना हुआ था. आग को नियंत्रित करने के लिये घटनास्थल पर दमकल विभाग के अतिरिक्त 10 इंजनों को लाया गया.
इधर आग लगने की घटना के कारण इलाके में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही. काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कुल 15 इंजनों की मदद से सुबह करीब 11.10 बजे आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्राथमिक रूप से शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. कितने का नुकसान हुआ, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










