सारधा चिटफंड मामला : पांचवें दिन पूछताछ खत्म कोलकाता लौटे पुलिस आयुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 3:46 AM
कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआइ) के विशेष सदस्यों की टीम ने लगातार पांचवें दिन कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ की. हालांकि पांचवें दिन बुधवार को पूछताछ ज्यादा देर नहीं हुई. अन्य दिनों से करीब एक घंटे पहले बुधवार सुबह 9.30 बजे के आसपास राजीव कुमार […]
कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआइ) के विशेष सदस्यों की टीम ने लगातार पांचवें दिन कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ की. हालांकि पांचवें दिन बुधवार को पूछताछ ज्यादा देर नहीं हुई. अन्य दिनों से करीब एक घंटे पहले बुधवार सुबह 9.30 बजे के आसपास राजीव कुमार शिलांग स्थित सीबीआइ दफ्तर में पहुंचे.
इस दौरान अन्य दिनों की तरह ही बुधवार को भी सीबीआइ दफ्तर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी थी. वहां तकरीबन तीन घंटे तक सीबीआइ अधिकारियों के सवालों का जवाब देने के बाद वह दोपहर 12.30 बजे के करीब सीबीआइ दफ्तर से बाहर निकल गये. इसके बाद दोपहर 2.45 बजे की फ्लाइट से वह कोलकाता लौट आये. उनके साथ कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (1) जावेद शमीम व डीसी (एसटीएफ) मुरलीधर शर्मा फ्लाइट में मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










