कोलकाता : परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के दावों के बावजूद कथित पेपर लीक की घटनाओं ने बढ़ाया सिरदर्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 2:53 AM
कोलकाता : माध्यमिक परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया परवायरल होने की खबर से बोर्ड अधिकारियों के बीच हलचल मच गयी. परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक का था. खबर मिली कि 12.45 बजे के बाद सोशल मीडिया पर सेकेंड लैंग्वेज […]
कोलकाता : माध्यमिक परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया परवायरल होने की खबर से बोर्ड अधिकारियों के बीच हलचल मच गयी. परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक का था. खबर मिली कि 12.45 बजे के बाद सोशल मीडिया पर सेकेंड लैंग्वेज अंग्रेजी का प्रश्नपत्र वायरल हो गया.
हालांकि बोर्ड की ओर से इसकी पुष्टि कोई नहीं की गयी, जबकि घटना के कारण रोजाना परीक्षा के बाद होने वाले बोर्ड के प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया.
कोलकाता : माध्यमिक पेपर लीक होने के खिलाफ डीएसओ का प्रदर्शन
मंगलवार व बुधवार को लगातार माध्यमिक परीक्षा के दो पेपर, क्रमश: फर्स्ट लैंग्वेज में बंगला व सेकेंड लैंग्वेज में इंगलिश का पेपर लीक होने के प्रतिवाद में ऑल इंडिया डीएसओ की ओर से एक रैली निकाली गयी. यह रैली कॉलेज स्ट्रीट क्रॉसिंग से महात्मा गांधी रोड तक निकाली गयी.
इस विषय में डीएसओ के कोलकाता सचिव प्रभाशीष दास ने बताया कि पेपर लीक होने की घटना से छात्र आतंकित हैं. उनको लगता है कि अगर पेपर लीक हो रहा है तो उनकी मेहनत का क्या होगा. विद्यार्थियों में एक संशय की स्थिति उत्पन्न हो रही है. माध्यमिक बोर्ड की इतनी सख्ती के बाद भी पेपर लीक कैसे हो रहे हैं,
इसका मतलब यह है कि बोर्ड के अपने अधिकारी ही कहीं से भ्रष्ट हैं. जब मोबाइल ले जाने की किसी को अनुमति ही नहीं है तो पेपर कैसे सोशल मीडिया या व्हाटसऐप पर लीक हो रहा है, यह एक अहम सवाल है. इसी के प्रतिवाद में छात्रों ने ऑल इंडिया डीएसओ के बैनर तले रैली निकाली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










