ऑटो चालकों की दादागीरी आइटी कर्मी को पीटा
Updated at : 10 Feb 2019 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

दमदम कैंटोनमेंट इलाके की घटना धारदार हथियार से मार जख्मी करने का आरोप पुलिस ने दो ऑटो चालकों को हिरासत में लिया कोलकाता : दमदम कैंटोनमेंट इलाके में ऑटो चालकों की दादागीरी का मामला सामने आया है. दमदम थानांतर्गत नागेरबाजार इलाके में शुक्रवार की शाम को एक आइटी कर्मी को ऑटो चालकों ने मारा-पीटा. आरोप […]
विज्ञापन
दमदम कैंटोनमेंट इलाके की घटना
धारदार हथियार से मार जख्मी करने का आरोप
पुलिस ने दो ऑटो चालकों को हिरासत में लिया
कोलकाता : दमदम कैंटोनमेंट इलाके में ऑटो चालकों की दादागीरी का मामला सामने आया है. दमदम थानांतर्गत नागेरबाजार इलाके में शुक्रवार की शाम को एक आइटी कर्मी को ऑटो चालकों ने मारा-पीटा. आरोप है कि धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया. मामले में पुलिस ने दो ऑटो चालकों को हिरासत में लिया है.
पुलिस के मुताबिक, घटना की शुरुआत गुरुवार शाम हुई. दमदम कैंटोनमेंट निवासी अभिजीत विश्वास शाम को नागेरबाजार आने के बाद ऑटो से उतर कर खड़े थे, उसी दौरान पीछे से एक ऑटो ने धक्का मार दिया, जब उन्होंने विरोध किया तो सबने मिलकर बदसलूकी की. इसके बाद अभिजीत चले गये. दूसरे दिन शुक्रवार शाम को ऑफिस से लौटते समय उन्होंने देखा कि बदसलूकी करनेवाले ऑटो चालक बैठे हैं. उन्होंने यूनियन में जाकर उस मामले की शिकायत की. आरोप है कि इसी दौरान वे लोग आये और अभिजीत की जमकर पिटाई की. सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह लहूलुहान हो गया.
इधर ऑटो यूनियन की ओर से आरोपों को खारिज किया गया है. उनका कहना है कि ऑटो बैक करते समय बार-बार बोलने पर भी हेडफोन लगाये रहने के कारण वह नहीं हटा और उसके पैर से ऑटो टकरा गया. इसी बात पर अश्लील गालियां देते हुए स्टार्टर को धमकी देना लगा. फिर दूसरे दिन कार्लर पकड़ कर थाने ले जाने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा. उसी दौरान ऑटो चालकों ने छुड़ाने की कोशिश की, जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




