सीबीआइ के पूर्व निदेशक की पत्नी से जुड़ी कंपनियों पर पुलिस की छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 1:47 AM
विज्ञापन
कोलकाता : सारधा मामले की जांच में सीबीआइ की सक्रियता व सख्ती बरतने के बाद से कोलकाता पुलिस और सीबीआइ के बीच जंग जारी है. शनिवार को शिलांग में सीबीआइ अधिकारियों द्वारा कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के एक दिन पहले कोलकाता पुलिस ने सीबीआइ के पूर्व अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव की पत्नी […]
विज्ञापन
कोलकाता : सारधा मामले की जांच में सीबीआइ की सक्रियता व सख्ती बरतने के बाद से कोलकाता पुलिस और सीबीआइ के बीच जंग जारी है. शनिवार को शिलांग में सीबीआइ अधिकारियों द्वारा कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के एक दिन पहले कोलकाता पुलिस ने सीबीआइ के पूर्व अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव की पत्नी से जुड़ी कंपनियों पर छापेमारी की है.
श्री राव के जिन ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की, उसमें एक ठिकाना मध्य कोलकाता के क्लाइव रॉ में है, जबकि दूसरा सॉल्टलेक के सीए ब्लॉक में है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी एंजेला मर्केंटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड (एएमपीएल) के ठिकानों पर की गयी.
इन कंपनियों से श्री राव की पत्नी के वित्तीय लेनदेन का संबंध होने का आरोप लगा है. उधर, श्री राव ने छापेमारी के संबंध में जारी प्रेस नोट में कहा है कि एंजेला मर्केंटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ उनका किसी तरह का लिंक नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










