कोलकाता : जीवन के लक्ष्य पर फोकस करें विद्यार्थी : राज्यपाल
कोलकाता : जे डी बिरला इन्स्टीट्यूट (जेडीबीआइ) का चाैथा वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इस माैके पर मुख्य अतिथि के ताैर पर उपस्थित राज्य के राज्यपाल व जादवपुर यूनिवर्सिटी के चांसलर केशरी नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे. जेडीबीआइ के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि आप अभी युवा हैं, बहुत कुछ […]
कोलकाता : जे डी बिरला इन्स्टीट्यूट (जेडीबीआइ) का चाैथा वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इस माैके पर मुख्य अतिथि के ताैर पर उपस्थित राज्य के राज्यपाल व जादवपुर यूनिवर्सिटी के चांसलर केशरी नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे. जेडीबीआइ के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि आप अभी युवा हैं, बहुत कुछ करने की संभावना है.
अपने हुनर के दम पर आगे बढ़ें व अपने लक्ष्य पर फोकस करें. जीवन की हर परिस्थिति को चुनाैती के रूप में स्वीकार करें. कभी भी असफलता से घबराएं नहीं बल्कि धैर्य व हिम्मत के साथ फिर से आगे बढ़ें. अपने जीवन को सफल बनाने के लिए आप खुद कर्मठ बनें व परिवार, समाज व राष्ट्र को भी आगे ले जाने का दायित्व पूरा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए