कोलकाता : सारधा मामले में नलिनी को कोर्ट ने लगायी फटकार, 14 मार्च को बारासात कोर्ट में पेश होने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Feb 2019 6:07 AM
कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाला मामले में पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम बुधवार को बारासात की विशेष अदालत में केस की सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं हुईं. इस बात से नाराज न्यायाधीश ने फटकार लगाते हुए उन्हें आगामी 14 मार्च को कोर्ट में पेश होने का […]
कोलकाता : सारधा चिटफंड घोटाला मामले में पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम बुधवार को बारासात की विशेष अदालत में केस की सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं हुईं. इस बात से नाराज न्यायाधीश ने फटकार लगाते हुए उन्हें आगामी 14 मार्च को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सीबीआइ ने सारधा मामले में बारासात कोर्ट में नलिनी चिदंबरम के खिलाफ चार्जशीट जमा की थी. इस मामले में उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया था. लेकिन मामले की सुनवायी के दौरान नलिनी चिदंबरम व उनके वकील भी कोर्ट नहीं हाजिर हुए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










