मालदा : मालदा में कांग्रेस का मतलब कोतवाली : मोस्ताक

मालदा :मालदा में कांग्रेस का मतलब कोतवाली (गनी खान चौधरी का निवास) है और यहां डालू बाबू (अबू हासेम खान चौधरी) का ही नेतृत्व चलेगा. जिला कांग्रेस का पद संभालने के बाद हरिश्चंद्रपुर के विधायक मोस्ताक आलम ने यह बाद संवाददाता सम्मेलन में कही. बुधवार को उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय हयात भवन में दक्षिण मालदा […]
मालदा :मालदा में कांग्रेस का मतलब कोतवाली (गनी खान चौधरी का निवास) है और यहां डालू बाबू (अबू हासेम खान चौधरी) का ही नेतृत्व चलेगा. जिला कांग्रेस का पद संभालने के बाद हरिश्चंद्रपुर के विधायक मोस्ताक आलम ने यह बाद संवाददाता सम्मेलन में कही.
बुधवार को उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय हयात भवन में दक्षिण मालदा के सांसद अबू हासेम के साथ संवाददाताओं को संबोधित किया. इस दौरान दोनों नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ हालदार और काली साधन राय भी मौजूद थे. इसके अलावा चांचल के विधायक असिफ महबूब की भी मौजूदगी रही. हालांकि संवाददाता सम्मेलन में मोस्ताक आलम व डालू बाबू के अलावा किसी ने कुछनहीं बोला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










