कोलकाता : जेल में फोन पर बात करते रंगेहाथों पकड़े गये दो कैदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 4:33 AM
कोलकाता :महानगर के प्रेसिडेंसी जेल के अंदर मोबाइल में बातें करते हुए रंगेहाथों जेल के सुरक्षाकर्मियों ने दो कैदी को पकड़ लिया. पकड़े गये कैदियों के नाम खोकन गोलदार उर्फ तनवीर उर्फ उज्जवल और शिव कुमार राउत है. दोनों के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है. इस घटना के बाद जेल के […]
कोलकाता :महानगर के प्रेसिडेंसी जेल के अंदर मोबाइल में बातें करते हुए रंगेहाथों जेल के सुरक्षाकर्मियों ने दो कैदी को पकड़ लिया. पकड़े गये कैदियों के नाम खोकन गोलदार उर्फ तनवीर उर्फ उज्जवल और शिव कुमार राउत है. दोनों के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है. इस घटना के बाद जेल के अधीक्षक सुप्रकाश रॉय ने इसकी शिकायत हेस्टिंग्स थाने में दर्ज करायी है.
शिकायत में पुलिस को उन्होंने बताया कि प्रेसिडेंसी जेल के अंदर कुछ कैदी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, इस जानकारी के बाद औचक जांच अभियान चलाया गया. इसमें दो अलग वार्ड में विचाराधीन कैदियों को अपने वार्ड में आराम से फोन पर बातें करते हुए देखा गया. तुरंत दोनों को पकड़कर उनके पास से मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है.
जेल के अंदर दोनों के पास मोबाइल फोन कहां से आया, इसके लिए आरोपी कैदियों से पूछताछ हो रही है. गौरतलब है कि इसके पहले भी समय-समय पर जेल में औचक छापेमारी में कैदियों के पास से मोबाइल फोन जब्त होते आये हैं, लेकिन बार-बार उनके पास कहां से मोबाइल फोन आ जाता है, जेल के अंदर तैनात सुरक्षाकर्मी व स्थानीय थाने की पुलिस वहां तक नहीं पहुंच सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










