कोलकाता : परेशान करेगी गर्मीसरस्वती पूजा के बाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 3:20 AM
कोलकाता : महानगर से अब ठंड की विदाई शुरू हो गयी है. कुछ दिनों से लुढ़का पारा अब सामान्य हो रहा है. हालांकि अब भी जिलों में अच्छी ठंड पर रही है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी होगी. यह तीन या चार डिग्री बढ़ने की संभवाना है, […]
कोलकाता : महानगर से अब ठंड की विदाई शुरू हो गयी है. कुछ दिनों से लुढ़का पारा अब सामान्य हो रहा है. हालांकि अब भी जिलों में अच्छी ठंड पर रही है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी होगी.
यह तीन या चार डिग्री बढ़ने की संभवाना है, जिससे कोई विशेष रूप से प्रभाव नही पड़ेगा. रात को तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा. दिन के तापमान में वृद्धि होनी शुरू हो गयी है.
शनिवार को महानगर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को बढ़ कर 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा. वही अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा. अनुमान लगाया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के बाद राज्य में गर्मी लोगों को परेशान करने लगेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










