बंगाल चेंबर ने बजट को बताया औसत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2019 1:39 AM

विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अंतरिम बजट को औसतन बताया गया है. चेंबर कार्यालय में अायोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान उद्योगपतियों ने कहा कि इस बजट से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी तथा व्यक्तिगत सलाना वेतन पानेवाले कर्मियों को भी राहत मिलेगी. अंतरिम बजट में संगठित क्षेत्र के लिए […]

विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अंतरिम बजट को औसतन बताया गया है. चेंबर कार्यालय में अायोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान उद्योगपतियों ने कहा कि इस बजट से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी तथा व्यक्तिगत सलाना वेतन पानेवाले कर्मियों को भी राहत मिलेगी. अंतरिम बजट में संगठित क्षेत्र के लिए पेंशन योजना, ग्रेच्युटी व इएसआई की सीमा वृद्धि एवं महिला उद्यमियों को कर लाभ प्रदान करने पर जोर दिया गया है.

बंगाल चेंबर के इकोनॉमी अफेयर्स के चेयरमैन सुनील मित्रा ने कहा कि बजट पूरा नहीं है, क्योंकि इस अंतरिम बजट में आय की बात नहीं कही गयी. उन्होंने कहा कि यह बजट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी हद तक ठीक नहीं है. श्री मित्रा ने कहा कि कृषि की बात की गयी है, पर सिंचाई के लिए कोई समाधान नहीं बताया गया है. चेंबर वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष टीबी चटर्जी ने कहा कि बजट आशाजनक है. उन्होंने कहा कि ढाई हेक्टेयर जमीन पर किसानों को छह हजार रुपये मिल रहे हैं.
श्री चटर्जी ने कहा कि मजदूरों के लिए पेंशन योजना तथा टैक्स का निर्णय अच्छा है, लेकिन इस पूरे बजट में कॉर्पोरेट सेक्टर की कोई बात नहीं हुई है. चेंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सेनर्जिस्ट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक देव ए मुखर्जी ने कहा कि बजट औसतन है, पर इसमें ऊर्जा संबंधी कोई बात नहीं हुई है. वरिष्ठ उद्योगपति भास्कर बनर्जी ने कहा कि छह हजार रुपये किसानों के लिए काफी कम है. किसानों ने 12 हजार रुपये की मांग की थी, तो शायद उन्हें ज्यादा खुशी न हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola