कोलकाता : तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश
Updated at : 01 Feb 2019 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

बागड़ी मार्केट अग्निकांड चार्जशीट में मार्केट की मालिक, उसके बेटे व एक मैनेजर के नाम का जिक्र बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने बैंकशाल कोर्ट में पेश की चार्जशीट चार्जशीट में मालिकों को बताया गया फरार, एक जमानत पर है रिहा कोलकाता : बड़ाबाजार के बागड़ी मार्केट में हुए अग्निकांड की घटना के बाद बड़ाबाजार थाने […]
विज्ञापन
बागड़ी मार्केट अग्निकांड
- चार्जशीट में मार्केट की मालिक, उसके बेटे व एक मैनेजर के नाम का जिक्र
- बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने बैंकशाल कोर्ट में पेश की चार्जशीट
- चार्जशीट में मालिकों को बताया गया फरार, एक जमानत पर है रिहा
कोलकाता : बड़ाबाजार के बागड़ी मार्केट में हुए अग्निकांड की घटना के बाद बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने इस घटना की चार्जशीट अदालत में पेश की. अदालत सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में मार्केट के मालिक राधा बागड़ी, उसके बेटे वरुण राज बागड़ी व एक मैनेजर कृष्ण कुमार कोठारी के नाम का जिक्र किया है. पुलिस ने चार्जशीट में तीनों को फरार बताया है.
चार्जशीट में मार्केट के अंदर अग्निशमन उपकरणों को रखने में लापरवाही बरतने का जिक्र किया गया है. इसके साथ पानी की मौजूदगी, वायरिंग व ज्वलनशील पदार्थ रखने में भी लापरवाही बरतने का चार्जशीट में जिक्र किया गया है. पुलिस की तरफ से अदालत में कहा गया कि सभी आरोपी फरार हैं.
साथ ही तीनों की गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आवेदन भी पुलिस की तरफ से अदालत में किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों मालिक फरार हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से जमानत लेकर कृष्ण कुमार कोठारी बाहर हैं.
अब उनका भी सुराग नहीं मिल रहा है. अदालत में इस मामले की चार्जशीट जमा होने के बाद अदालत इस मामले का चार्ज गठन कर मामले की सुनवाई करेगी. गौरतलब है कि इस घटना में कई व्यापारियों की जमापूंजी जलकर नष्ट हो गयी थी. दमकल विभाग की तरफ से इसके खिलाफ बड़ाबाजार थाने में एफआइआर दर्ज की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




