कोलकाता : स्टिंग ऑपरेशन पर बोलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी , टीवी चैनलों को दिये गये पैसे
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘लोकसभाचुनावों के मद्देनजर कई टीवी चैनलों को विरोधी दलों पर स्टिंग ऑपरेशन करने के लिए पैसे दिये गये गये हैं और उनके नेताओं को परेशान करने के लिए सीबीआइ का इस्तेमाल किया जा रहा है.’ उन्होंने भाजपा का नाम लिये बगैर […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘लोकसभाचुनावों के मद्देनजर कई टीवी चैनलों को विरोधी दलों पर स्टिंग ऑपरेशन करने के लिए पैसे दिये गये गये हैं और उनके नेताओं को परेशान करने के लिए सीबीआइ का इस्तेमाल किया जा रहा है.’ उन्होंने भाजपा का नाम लिये बगैर राज्य सचिवालय में कहा : मैंने सुना है कि कई टीवी चैनलों को स्टिंग ऑपरेशन करने के लिए पैसे दिये गये हैं.
यह चुनावों से पहले राजनीतिक दलों को दबाने के लिए किया जा रहा है.ममता बनर्जी ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन करने के लिए कई टीवी चैनलों को पैसे दिये गये हैं और उन्हें परेशान करने के लिए सीबीआइ का इस्तेमाल किया जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि सीबीआइ जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का लोगों को प्रताड़ित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए