कोलकाता : ‘सारधा घोटाले’ की जांच में राज्य सरकार बन रही बाधा : सीबीआइ
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में ‘प्रतिकूल’ सरकारी मशीनरी के अभाव की वजह से करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले की जांच बुरी तरह से प्रभावित हुई है, इसी कारण अंतिम आरोप पत्र दाखिल करने में भी देरी हो रही है. राज्य सरकार द्वारा जांच में विभिन्न तरीके से बाधा देने के कारण यह समस्या उत्पन्न […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में ‘प्रतिकूल’ सरकारी मशीनरी के अभाव की वजह से करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले की जांच बुरी तरह से प्रभावित हुई है, इसी कारण अंतिम आरोप पत्र दाखिल करने में भी देरी हो रही है. राज्य सरकार द्वारा जांच में विभिन्न तरीके से बाधा देने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है.सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआइ) की तरफ से जांच अधिकारियों ने यह आरोप लगाया है.
देरीके कारणों पर सफाई देते हुए सीबीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार सीबीआइ के खिलाफ है, सारधा घोटाले की जांच के दौरान सरकारी मशीनरी ने सभी सबूतों को नुकसान पहुंचाया है, इसलिए हमें अंतिम आरोप पत्र दायर करने में देरी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए