कोलकाता : ठगी के रुपये हवाला के जरिये भेजता था पाकिस्तान

कोलकाता : पाकिस्तान में रह कर भारतीयों को अनजान नंबरों से फोन कर उन्हें लॉटरी में मोटी रकम जीतने का प्रलोभन देकर प्रोसेसिंग फीस के रूप में उनसे रुपये ठगनेवाले गिरोह के तीसरे सदस्य को राज्य पुलिस के सीआइडी की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम फरहान खान (28) है. वह मूलत: […]
कोलकाता : पाकिस्तान में रह कर भारतीयों को अनजान नंबरों से फोन कर उन्हें लॉटरी में मोटी रकम जीतने का प्रलोभन देकर प्रोसेसिंग फीस के रूप में उनसे रुपये ठगनेवाले गिरोह के तीसरे सदस्य को राज्य पुलिस के सीआइडी की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम फरहान खान (28) है. वह मूलत: बिहार के सिवान जिले का रहनेवाला है.
कोलकाता में वह पार्क सर्कस में एक किराये का कमरा लेकर रह रहा था. यहां के बैंकों में जमा होने वाले ठगी के रुपये को बैंक से निकाल कर वह हवाला के माध्यम से पाकिस्तान भेजता था. सीआइडी सूत्रों के मुताबिक, अबतक इस मामले में राजेश घोष (44) व विधान किर्तनियां (38) नामक एक कंपनी के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था.
दोनों से पूछताछ में फरहान का पता चला. इसके बाद सीआइडी की टीम ने फरहान गिरफ्तार कर लिया. इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




