कोलकाता : विरोधी दलों से राजनीतिक बदला ले रही है केंद्र सरकार, परेशान करने के लिए सीबीआइ का हो रहा इस्तेमाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का एक ‘सहयोगी’ करार देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र देशभर में विपक्षी पार्टियों को परेशान करने के लिए जांच एजेंसी का इस्तेमाल कर रहा है. ममता ने सीबीआइ को ‘हेडलेस’ (प्रमुखविहीन) करार देते हुए कहा कि […]
विज्ञापन
कोलकाता : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का एक ‘सहयोगी’ करार देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र देशभर में विपक्षी पार्टियों को परेशान करने के लिए जांच एजेंसी का इस्तेमाल कर रहा है. ममता ने सीबीआइ को ‘हेडलेस’ (प्रमुखविहीन) करार देते हुए कहा कि अब यह ‘रीढ़विहीन भाजपा’ बन गयी है.
गौरतलब है कि सीबीआइ में अभी कोई पूर्णकालिक निदेशक नहीं है. उन्होंने कहा : तो राजनीतिक बदला जारी है. भाजपा और उसके सहयोगी, जिसमें कई सरकारी एजेंसियां भी शामिल हैं, कोलकता और दिल्ली और इससे आगे तक विपक्ष के सभी सहयोगियों को परेशान कर रहे हैं. ममता ने पूछा कि क्या भाजपा ‘डरी हुई’ है और ‘हताशा’ में एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा : अखिलेश यादव से लेकर बहन मायावती जी तक, किसी को नहीं छोड़ा. उत्तर से दक्षिण तक. पूरब से पश्चिम तक. भाजपा द्वारा राजनीतिक बदला लिया जा रहा है. क्या वे डरे हुए हैं.
एक प्रमुखविहीन एजेंसी अब रीढ़विहीन भाजपा बन चुकी है. सीबीआइ ने शुक्रवार को 2009 में जमीन आवंटन में हुई कथित अनियमितता को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा व अन्य के खिलाफ नया केस दर्ज किया और दिल्ली-एनसीआर में 20 जगहों पर छापे मारे.
सूत्रों ने बताया कि सीबीआइ ने गुरुवार को जानेमाने बांग्ला फिल्म निर्माता श्रीकांत मोहता को रोज वैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया. उन पर आरोप है कि उन्होंने रोज वैली को कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये का चूना लगाया. सीबीआइ में अभी कोई पूर्णकालिक निदेशक नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षतावाली चयन समिति ने गुरुवार को नये सीबीआइ निदेशक की नियुक्ति के लिए बैठक की थी, लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










