कोलकाता : आवारा कुत्ते-बिल्लियों को पकड़ने का अभियान शुरू
कोलकाता : आजकल महानगर में कुत्ते-बिल्लियों का आतंक सुर्खियों में हैं. हालात यह हैं कि अब सभी सरकारी अस्पतालों में ये कुत्ते-बिल्लियां भी बेखौफ घूमते नजर आ जाते हैं. जहां कुत्तेल परिसर में लोगों को तंग करते हैं वहीं बिल्लियां इन से दो कदम आगे निकल कर इमरजेंसी व इंडोर वार्ड से लेकर जांच केंद्रों […]
कोलकाता : आजकल महानगर में कुत्ते-बिल्लियों का आतंक सुर्खियों में हैं. हालात यह हैं कि अब सभी सरकारी अस्पतालों में ये कुत्ते-बिल्लियां भी बेखौफ घूमते नजर आ जाते हैं. जहां कुत्तेल परिसर में लोगों को तंग करते हैं वहीं बिल्लियां इन से दो कदम आगे निकल कर इमरजेंसी व इंडोर वार्ड से लेकर जांच केंद्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती फिर रही हैं.
इतना ही नहीं बड़ी शान से यह भर्ती हुए मरीजों का खाना जूठा करके चली आती हैं. नील रतन सरकारअस्पता(एनआरएस) मेडिकल कॉलेज में तो कुत्ते-बिल्लियों ने बहुत कोहराम मचा रखा है. पिछले दिनों यहां एक बच्चे को कुत्ते ने काट दिया. वहीं एसएसकेएम के इमरजेंसी इंडोर विभाग में भर्ती दो मरीजों को बिल्लियों ने काट लिया. कुत्तों के इस आतंक से तंग आकर पिछले दिनों एनआरएस की नर्सिंग कॉलेज में पढ़नेवाली छात्राओं ने करीब 16 पिल्लों को एक साथ मार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए