कोलकाता : आधी रात प्रदर्शनकारी पशु प्रेमियों पर लाठीचार्ज का आरोप, चार घायल

कोलकाता : एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 16 पिल्लों की पीट-पीट कर हुई हत्या मामले में दो नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर साॅल्टलेक स्वास्थ्य भवन के सामने मंगलवार देर रात तक प्रदर्शन कर रहे पशु प्रेमियों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगा है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन के […]
कोलकाता : एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 16 पिल्लों की पीट-पीट कर हुई हत्या मामले में दो नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर साॅल्टलेक स्वास्थ्य भवन के सामने मंगलवार देर रात तक प्रदर्शन कर रहे पशु प्रेमियों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगा है.
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने आधी रात उनलोगों पर हमला किया. वीडियो बनाने के दौरान उनके मोबाइल भी छीन लिये गये. हालांकि पुलिस ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारी देर रात को ड्रम बजाकर उत्पात मचाने लगे थे.
महिला पुलिस पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे. कुछ पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी भी की गयी. ऐसी हालत में पुलिस ने विरोध करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




