कोलकाता : 20 जनवरी से पांच फरवरी तक बंद रहेगा बीटी रोड का एक हिस्सा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डनलप ब्रिज के पिलर की मरम्मत होगी श्यामबाजार की तरफ जाने वाले रास्ते रहेंगे बंद श्यामबाजार की बजाय बैरकपुर होकर जायेंगे वाहन कोलकाता : कोलकाता को उत्तर 24 परगना समेत कई जिलों को जोड़ने वाले बीटी रोड का अधिकांश हिस्सा 20 जनवरी से पांच फरवरी तक बंद रहेगा. डनलप ब्रिज की मरम्मत के लिए यह […]
विज्ञापन
डनलप ब्रिज के पिलर की मरम्मत होगी
श्यामबाजार की तरफ जाने वाले रास्ते रहेंगे बंद
श्यामबाजार की बजाय बैरकपुर होकर जायेंगे वाहन
कोलकाता : कोलकाता को उत्तर 24 परगना समेत कई जिलों को जोड़ने वाले बीटी रोड का अधिकांश हिस्सा 20 जनवरी से पांच फरवरी तक बंद रहेगा. डनलप ब्रिज की मरम्मत के लिए यह निर्णय लिया गया है. शनिवार को लोक निर्माण विभाग और पुलिस के बीच बैठक में यह फैसला लिया गया.
जानकारी के मुताबिक, डनलप ब्रिज के तीन खंभों की स्थिति ठीक नहीं है. इसमें बारह नंबर पिलर की बियरिंग पूरी तरह से खराब हो गयी है. इसकी तुरंत मरम्मत की जरूरत है. ऐसे में बारह नंबर पिलर की बियरिंग की मरम्मत के लिए क्षतिग्रस्त पिलर के नीचे के लेन को बंद कर दिया जायेगा. साथ ही बीटी रोड पर डिवाइडर तोड़कर एक लेन कर 30 फीट चौड़े रास्ते से श्यामबाजार जाने वाले वाहनों को बैरकपुर लेन की तरफ से भेजा जायेगा.
इस बीच माध्यमिक परीक्षा से पूर्व बारह नंबर पिलर का काम पूरे करने को कहा गया है. इस दौरान बीटी रोड में जाम की समस्या होने की आशंका है. इधर, पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोशिश की जायेगी कि किसी तरह की जाम की समस्या नहीं हो. वहीं दूसरी ओर बाकी दो पिलर की मरम्मत का कार्य जून माह में किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










