कोलकाता : सौमित्र व अनुपम को हकीकत का पता चलेगा : अभिषेक
Updated at : 10 Jan 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : सांसद सौमित्र खां और अनुपम हाजरा को पार्टी से निकालने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि दोनो नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे. लिहाजा पार्टी ने सही वक्त पर उनके खिलाफ सही कदम उठाया है. रहा सवाल अनुपम हाजरा का, तो उनके जिले में मैं पार्टी […]
विज्ञापन
कोलकाता : सांसद सौमित्र खां और अनुपम हाजरा को पार्टी से निकालने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि दोनो नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे. लिहाजा पार्टी ने सही वक्त पर उनके खिलाफ सही कदम उठाया है. रहा सवाल अनुपम हाजरा का, तो उनके जिले में मैं पार्टी का पर्यवेक्षक हूं.
उन्होंने अपने सांसद निधि के साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च नहीं किये. यह सवाल जब उनसे किया गया, तो वह कटने लगे. मेरे रहते इन सब बातों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. ममता बनर्जी की दया से वह सांसद बने हैं. अब अगर उनके अंदर दम है, तो एक बूथ से चुनाव जीतकर दिखायें. उन्हें हकीकत का पता चल जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




