कोलकाता : चालक को ड्राइविंग के दौरान आयी नींद …और हो गया हादसा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार चलाने के दौरान अचानक चालक को नींद आ जाने से एक प्राइवेट कार सड़क पर खड़े प्राइवेट बस से जा भिड़ी. घटना लेक थानाअंतर्गत प्रिंस अनवर शाह रोड में साउथ सिटी मॉल के पास बुधवार देर रात तीन बजे की है. इस घटना में जख्मी चालक […]

विज्ञापन
कोलकाता : रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार चलाने के दौरान अचानक चालक को नींद आ जाने से एक प्राइवेट कार सड़क पर खड़े प्राइवेट बस से जा भिड़ी. घटना लेक थानाअंतर्गत प्रिंस अनवर शाह रोड में साउथ सिटी मॉल के पास बुधवार देर रात तीन बजे की है. इस घटना में जख्मी चालक व सुरक्षागार्ड को एमआर बांगुर अस्पताल में ले जाया गया.
खबर पाकर लेक थाने की पुलिस ने वहां पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है.इस घटना में जख्मी चालक व एक सुरक्षागार्ड का इलाज चल रहा है. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों को घर छोड़कर एक प्राइ‍वेट कार प्रिंस अनवर शाह रोड से बाइपास की तरफ जा रही थी.
इसी समय चालक को नींद आ जाने से कार चलाते समय पलक झपक गयी, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक बस से टकरा गयी. उस समय कार में सवार चालक व सुरक्षागार्ड को इस दुर्घटना में हल्की चोट आयी है.
पुलिस का कहना है कि कार के चालक के स्वस्थ होने पर लापरवाही से कार चलाने के आरोप में उसपर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola