कोलकाता : असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति दिसंबर में

Updated at : 14 Oct 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति दिसंबर में

कोलकाता : सरकारी अनुदान प्राप्त कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कॉलेज सर्विस कमीशन, पश्चिम बंगाल द्वारा बहुत शीघ्र एक विज्ञापन जारी किया जायेगा. इसी साल के दिसंबर तक कॉलेजों में काफी संख्या में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की जायेगी. इसमें सबसे पहले नये कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी की जायेगी. कॉलेज […]

विज्ञापन
कोलकाता : सरकारी अनुदान प्राप्त कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कॉलेज सर्विस कमीशन, पश्चिम बंगाल द्वारा बहुत शीघ्र एक विज्ञापन जारी किया जायेगा. इसी साल के दिसंबर तक कॉलेजों में काफी संख्या में सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की जायेगी. इसमें सबसे पहले नये कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी की जायेगी.
कॉलेज सर्विस कमीशन के एक अधिकारी ने बताया कि कॉलेजों में कई शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने व त्यागपत्र देने के बाद ये पद खाली रह गये हैं. इसके अलावा कॉलेजों में नये पदों पर भी नियुक्ति करने का प्रावधान है. कमिशन द्वारा जारी विज्ञापन में योग्य आवेदक मानदंड के आधार पर निर्धारित तिथि के अंदर आवेदन कर सकते हैं.
प्रत्येक कॉलेज में कितने शिक्षकों की जरूरत है, इसकी एक सूची पहले मांगी गयी थी. कॉलेज के प्रिंसिपलों द्वारा भेजी गयी सूची देखने के बाद अब शीघ्र सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति होगी. इसकी प्रक्रिया के लिए समय पर पूरा विवरण भेजने के लिए कॉलेजों को निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola