कोलकाता : पूरे विश्व में तेजी से बढ़ रहा है स्वास्थ्य उद्योग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीआइआइ की ओर से हेल्थकेयर ईस्ट का आयोजन कोलकाता : सीआइआइ की ओर से शनिवार को महानगर में 13वें हेल्थकेयर ईस्ट का आयोजन किया गया. इस मौके पर नारायणा हेल्थ के चेयरमैन व कार्यकारी निदेशक डॉ देवी प्रसाद शेट्टी ने कहा कि पूरे विश्व में स्वास्थ्य उद्योग तेजी से बढ़ रहा है. अब यह बढ़कर […]
विज्ञापन
सीआइआइ की ओर से हेल्थकेयर ईस्ट का आयोजन
कोलकाता : सीआइआइ की ओर से शनिवार को महानगर में 13वें हेल्थकेयर ईस्ट का आयोजन किया गया. इस मौके पर नारायणा हेल्थ के चेयरमैन व कार्यकारी निदेशक डॉ देवी प्रसाद शेट्टी ने कहा कि पूरे विश्व में स्वास्थ्य उद्योग तेजी से बढ़ रहा है.
अब यह बढ़कर 8.2 ट्रिलियन डॉलर का हो गया है. लेकिन अभी भी चिकित्सीय लापरवाही की घटनायें सामने आ रही हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे उन्नतशील देश में भी अस्पतालों में हर 200 रोगियों में से एक की मौत चिकित्सकीय लापरवाही के कारण होती है और ऐसा सिर्फ इसलिए होता है कि वहां कम्यूनिकेशन की कमी होती है.
इसलिए डॉ देवी शेट्टी ने जोर देते हुए कहा कि लोगों को बेहतर व सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तकनीक की मदद लेना बेहतर जरूरी है. इस मौके पर सीएसआइआर-आइजीआइबी के संस्थापक निदेशक प्रोफेसर समीर के ब्रह्मचारी, एनएबीएच के सीईओ डॉ हरीश नदकरनी, कोलकाता में ब्रिटिश उच्चायुक्त ब्रुस बकनेल ने भी अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन