प्रेसिडेंसी जेल में शराब की बोतल लेकर ड्यूटी कर रहे थे

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : अलीपुर इलाके के प्रेसिडेंसी जेल में जेल के अंदर टावर में ड्यूटी करनेवाले दो कांस्टेबलों के पास से दो-दो मोबाइल व शराब की बोतलें पायी गयी हैं. जेल सूत्रों के मुताबिक आरोपी कांस्टेबलों के नाम अभिजीत दलोई व प्रसेनजीत पाइन हैं. दोनों की ड्यूटी प्रेसिडेंसी जेल के टावर एक व आठ में थी. […]

विज्ञापन
कोलकाता : अलीपुर इलाके के प्रेसिडेंसी जेल में जेल के अंदर टावर में ड्यूटी करनेवाले दो कांस्टेबलों के पास से दो-दो मोबाइल व शराब की बोतलें पायी गयी हैं. जेल सूत्रों के मुताबिक आरोपी कांस्टेबलों के नाम अभिजीत दलोई व प्रसेनजीत पाइन हैं. दोनों की ड्यूटी प्रेसिडेंसी जेल के टावर एक व आठ में थी. ये दोनों कोलकाता पुलिस की तीसरे बटालियन के कांस्टेबल हैं. इस घटना के बाद दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गयी है.
जेल सूत्र बताते हैं कि प्रेसिडेंसी जेल के अंदर टावर में ड्यूटी करनेवाले एक कांस्टेबल पर अन्य सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ. उसकी जांच करने पर उसके पास से एक शराब की बोतल व दो मोबाइल पाये गये. इसके बाद टावर आठ में ड्यूटी कर रहे अन्य कांस्टेबल की भी तलाशी ली गयी. इस दौरान उसके पास से भी मोबाइल मिला. फिर हेस्टिंग्स थाने की पुलिस को इसकी खबर दी गयी. इसके बाद दोनों कांस्टेबलों के पास से मोबाइल जब्त कर लिया गया. इस घटना के बाद से दोनों के खिलाफ विभागीय जांच का निर्देश भी दिया गया है.
जेल सूत्र बताते हैं कि जेल के अंदर सिर्फ वॉकीटॉकी में सुरक्षाकर्मियों को आपस में बातें करने की छूट है. जेल के अंदर मोबाइल अपना या फिर किसी का भी हो. ड्यूटी के पहले उसे जेल ऑफिस में जमा कराने के बाद जेल के अंदर ड्यूटी ज्वायन करने का नियम है. इसके बावजूद दोनों कैसे मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे, इसकी जांच हो रही है. वहीं, इस घटना के बाद जेल प्रबंधन की तरफ से जेल में ड्यूटी के लिए आने करनेवाले पुलिसकर्मियों की भी जांच करने का फैसला लिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola