कोलकाता : शराब पीने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बदमाशों के डर से घर छोड़ भागे-भागे फिर रहा पीड़ित पीड़ित के घर के सामने रास्ते पर पी रहे थे शराब विरोध करने पर बदमाशों ने घरवालों से की बदसलूकी, दी धमकी दमदम के नागेरबाजार इलाके की घटना कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के दमदम थानांतर्गत नागेरबाजार के गोरक्षबासी लेन इलाके में घर के […]
विज्ञापन
बदमाशों के डर से घर छोड़ भागे-भागे फिर रहा पीड़ित
पीड़ित के घर के सामने रास्ते पर पी रहे थे शराब
विरोध करने पर बदमाशों ने घरवालों से की बदसलूकी, दी धमकी
दमदम के नागेरबाजार इलाके की घटना
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के दमदम थानांतर्गत नागेरबाजार के गोरक्षबासी लेन इलाके में घर के सामने ही बीच सड़क पर गाड़ी रोक कर शराब पी रहे बदमाशों का विरोध करने पर एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी गयी. उसके घर पर हथियार के साथ पहुंचे बदमाशों ने उसके परिवारवालों से बदसलूकी की. घटना के बाद डर से वह व्यक्ति अपने घर नहीं जा रहा.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना की शुरुआत शनिवार को हुई. पीड़ित व्यक्ति का नाम शायंतन घोष है. देर रात शायंतन काम से लौट रहा था, तभी देखा कि उसके घर के पास ही कुछ लोग गाड़ी रोक कर शराब पी रहे थे. उसने उन सभी का विरोध किया. इसके बाद ही उन लोगों के संग विवाद हुआ. उस दौरान किसी तरह सभी चले गये.
दूसरे दिन रविवार को 20 से 25 लोगों का एक दल शायंतन के घर पहुंचा और हथियार की नोक पर परिवारवालों को धमकाते हुए बदसलूकी की. घर में गाली-गलोज करते हुए शायंतन को जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद ही डर से पीड़ित व्यक्ति घर से बाहर भागे-भागे फिर रहा है.
सोमवार को शायंतन के परिवारवाले थाना में शिकायत करने पहुंचे, लेकिन पहले पुलिस ने शिकायत दर्ज लेने से साफ इनकार कर दिया. बाद में पुलिस ने शिकायत दर्ज ली. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. आरोपियों को दबोचने के लिए इलाके में तलाशी चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन