जुआ खेलने के आरोप में हावड़ा से 12 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांतरागाछी थाने की पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 1,21,070 रुपये नगद भी बरामद किया है

विज्ञापन

हावड़ा. सांतरागाछी थाने की पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 1,21,070 रुपये नगद भी बरामद किया है. गिरफ्तार लोगों के नाम त्रिदेब डे (49), सरताज खान (61), एसके इस्माइल (51), सिराज शेख (49), आर महेश राव (38), राजेती शिवा (34), सुरेश पासवान (40), शंकर रघुवंशी (60), परमेश्वर लाल (57), कार्तिक दत्ता (40), एस गोपी रजक (46) और परितोष प्रसाद (39) हैं. गिरफ्तार लोगों को बुधवार को हावड़ा जिला अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सभी को दो दिनों की जेल हिरासत में रखने का आदेश दिया. आरोपियों के खिलाफ यू/एस- 3 और 4 डब्ल्यूबीजी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों को सांतरागाछी थाना के अंतर्गत साहेबपाड़ा इलाके के शिव शक्ति क्लब के पास से जुआ खेलते रंगेहाथों पकड़ा गया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola