तृणमूल के दो व माकपा के एक समर्थक की मौत, 25 से ज्यादा घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2018 6:56 AM
विज्ञापन
कोलकाता. पंचायत बोर्ड के गठन के पहले ही उत्तर 24 परगना जिले के आमडांगा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. यहां बोर्ड पर कब्जे के लेकर दो गुटों के बीच रह रह कर हुई हिंसक संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गयी और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गये. मरनेवालों में तृणमूल कांग्रेस […]
विज्ञापन
कोलकाता. पंचायत बोर्ड के गठन के पहले ही उत्तर 24 परगना जिले के आमडांगा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. यहां बोर्ड पर कब्जे के लेकर दो गुटों के बीच रह रह कर हुई हिंसक संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गयी और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गये. मरनेवालों में तृणमूल कांग्रेस के दो और माकपा का एक समर्थक बताया जाता है. मृतकों के नाम कुद्दस गनी, नासिर हल्लदर और मुजफ्फर पियादा हैं. सभी घायलों को बारासात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद ताड़ाबेरिया, बोदाई मरिचार ग्रांम पंचायत में बोर्ड गठन की प्रक्रिया अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दी गयी है.
10 लोगों के किया गया गिरफ्तार
घटना शामिल होने के आरोप में अब-तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, हालांकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है. इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और रैफ की तैनाती की गयी है.
प्राप्त खबरों के अनुसार बुधवार को बारासात के ताड़ाबेड़िया पंचायत का बोर्ड गठन होना था. इस पंचायत में कुल 19 सीट हैं, जिसमें नौ पर तृणमूल कांग्रेस, सात पर माकपा और एक कांग्रेस व एक निर्दल उम्मीदवार विजयी हुए हैं. सूत्रों के अनुसार बोर्ड पर कब्जे को लेकर भाजपा और माकपा समर्थकों के बीच मंगलवार सुबह से ही मारपीट हो रही थी. दोनों गुटों के समर्थकों ने एक दूसरे पर जमकर बमबाजी व गोलियों से हमला किये. इस कारण बारासात के मचिरा, ताड़ाबेड़िया समेत कई इलाकों से रातभर रुक-रुक कर हिंसक झड़प हुई.
बदले गये थाना प्रभारी
सूत्रों के अनुसार इलाके की तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में देसी बंदूक और इस्तेमाल की गयीं गोलियां बरामद किया गया है. हिंसा रोक पाने में विफल होने के कारण आमडांगा थाना के आइसी रात में दूसरे थानों में स्थानांतरित कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री व उत्तर 24 परगना जिला अध्यक्ष ज्योतिप्रिय मल्लिक और आमडांगा के विधायक रफिकुर रहमान ने बारासात अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले और उनका हालचाल जाना.
ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा कि वह देखना चाहते हैं कि तृणमूल समर्थकों को मारनेवालों में कितनी क्षमता है. तृणमूल समर्थकों को मारनेवाले भारत के किसी भी कोने में छुप जायें, पुलिस उसे जरूर गिरफ्तार करेगी. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के साथ सरकार हर तरह से उनके साथ है. इस बीच माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने आरोप लगाया कि आतंक और हिंसा की राजनीति को सत्तारूढ़ पार्टी का संरक्षण प्राप्त है. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की दिनदहाड़े हत्या है. उत्तरी दिनाजपुर, मालदा और पुरुलिया जिलों में सोमवार से इसी तरह के संघर्षों के बाद हिंसा में चार लोग मारे गये थे और कई अन्य घायल हो गये. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घटनाओं के बाद शांति की अपील की है.
साजिश के तहत बंगाल में की जा रही हत्या : ममता
कोलकाता : पंचायत के बोर्ड गठन को केंद्र कर राज्य के विभिन्न जिलों में हो रहीं हिंसक घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर विरोधी पार्टियों को जिम्मेवार ठहराया है. बुधवार को राज्य सचिवालय से निकलते वक्त संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि साजिश के तहत तृणमूल कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है. विरोधी पार्टियां हिंसा की राजनीति कर रही हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. गाैरतलब है कि उत्तर 24 परगना जिले के आमडांगा सहित विभिन्न जिलों में पंचायत के बोर्ड गठन को लेकर हिंसा का दौर जारी है.
इस पर मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन लाेगों को अपने पर विश्वास नहीं है, वही खून की राजनीति कर रहे हैं. यह खून की राजनीति एक नया मॉडल बन गया है. उन्होंने विरोधी पार्टियों पर बाहर से लोगों को लाकर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि इस हिंसा की राजनीति का जब तृणमूल कांग्रेस के समर्थक विरोध करने जा रहे हैं तो उन्हें जान से मार दिया जा रहा है. वहीं, इस संबंध में राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने भी राज्य सचिवालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस पूरी घटना पर नजर रखे हुए है. किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा. आमडांगा की घटना के लिए उन्होंने माकपा व भाजपा पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










