हावड़ा से दबोचे गये तीन वांटेड

Published at :30 Aug 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा से दबोचे गये तीन वांटेड

गोलाबाड़ी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य बताये गये हैं तीनों आरोपी हावड़ा : गोलाबाड़ी थाने की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हावड़ा स्टेशन के पास एक होटल से तीन डकैतों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम गंगासागर राय […]

विज्ञापन
गोलाबाड़ी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया गिरफ्तार
अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य बताये गये हैं तीनों आरोपी
हावड़ा : गोलाबाड़ी थाने की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हावड़ा स्टेशन के पास एक होटल से तीन डकैतों को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम गंगासागर राय (45), बुद्धदेव बिश्वाल (34) व राकेश बेहरा (23) हैं जिसमें से गंगासागर उत्तर प्रेदश का निवासी है लेकिन वह वर्तमान में रांची (हुमायूं रोड, विद्यानगर )में रहता है. वहीं बाकी दोनों उड़ीसा के निवासी हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों इसी महीने हुई ओड़िशा के संबंलपुर जिला स्थित आंध्र बैक में डकैती में शामिल थे.
इसके अलावा तीनों का विभिन्न राज्यों के बैंकों में डकैती सहित दस घटनाओं में भी हाथ था. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि सभी मुख्य रूप से अंतर्राज्यीय बैंक डकैत गैंग के सदस्य हैं और ओड़िशा, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के ग्रामीण इलाकों के बैंक को अपना निशाना बनाते थे. इनके गैंग में यूपी, झारखंड, बिहार और ओड़िशा के भी बदमाश शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola