मालदा : नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2018 8:47 AM
विज्ञापन
तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा था नाबालिग लकड़ी को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक के पास दर्ज करायी शिकायत शिकायत के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार मालदा : घर के सामने से एक नाबालिग लड़की को उठा ले जाकर उसे तीन दिन बंधक रखने और उसके साथ दुष्कर्म करने का […]
विज्ञापन
तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा था नाबालिग लकड़ी को
परिजनों ने पुलिस अधीक्षक के पास दर्ज करायी शिकायत
शिकायत के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
मालदा : घर के सामने से एक नाबालिग लड़की को उठा ले जाकर उसे तीन दिन बंधक रखने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप पड़ोस के युवक पर लगा है.
घटना हरिश्चंद्रपुर थाने के रनथल गांव की है. आरोप है कि तीन तीनों तक अत्याचार करने के बाद नाबालिग को हाथ और मुंह बांधकर उसके घर के सामने फेंक दिया गया. यह भी आरोप लगाया गया है कि नाबालिग और उसका परिवार जब हरिश्चंद्रपुर थाने में शिकायत के लिये पहुंचा, तो उनकी बात नहीं सूनी गयी और उन्हें लौटा दिया गया. बाद में इस परिवार ने एक वकील के माध्यम से बुधवार को मालदा के पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष के पास लिखित शिकायत दर्ज करायी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी युवक का नाम कयेश अली है. पंद्रह वर्षीय नाबालिग के परिवार का आरोप है कि कयेश के साथ उनकी बेटी का प्रेम संबंध था. दोनों के बीच शारीरिक संपर्क भी बन गया था. मामला सामने आने के बाद नाबालिग का परिवार युवक पर शादी के लिये दबाब डाल रहा था. लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया. नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि गत चार जून को आरोपी युवक के खिलाफ शादी का आश्वासन देकर यौन शोषण करने की शिकायत हरिश्चंद्रपुर थाने में दर्ज करायी गयी थी. शिकायत करने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.
नाबालिग के परिवार का आरोप है कि अगस्त महीने के पहले सप्ताह में आरोपी जेल से जमानत पर छूटा. इसके बाद वह नाबालिग के परिवार पर मामला वापस लेने के लिये दबाब बनाने लगा. परिवार के राजी नहीं होने पर गत 13 अगस्त को उसने नाबालिग का अपहरण कर लिया. तीन दिन उसे बंधकर बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया.
इसके बाद 16 अगस्त को उसके घर के सामने लाकर छोड़ दिया गया. नाबालिग के परिवार का आरोप है कि हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत नहीं ली. इस दौरान आरोपी पूरे परिवार को हत्या की धमकी देने लगा. इसके बाद परिवार ने मालदा के एसपी के पास शिकायत करके इंसाफ की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










