सॉल्टलेक रूट के ऑटो चालकों ने किया हंगामा, पुलिस के खिलाफ मनमाना केस देने के खिलाफ प्रदर्शन

Updated at : 14 Aug 2018 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
सॉल्टलेक रूट के ऑटो चालकों ने किया हंगामा, पुलिस के खिलाफ मनमाना केस देने के खिलाफ प्रदर्शन

कोलकाता : उल्टाडांगा से विधाननगर जाने वाले साॅल्टलेक रूट के ऑटो चालकों ने सोमवार को पुलिस के खिलाफ आंदोलन करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. आरोप है कि साल्टलेक रूट में ऑटो चालकों पर पुलिसिया जुल्म ज्यादा बढ़ गया है. जबरन तीन हजार रुपये का केस देकर परेशान किया जा रहा है, जबकि रूट में अवैध […]

विज्ञापन
कोलकाता : उल्टाडांगा से विधाननगर जाने वाले साॅल्टलेक रूट के ऑटो चालकों ने सोमवार को पुलिस के खिलाफ आंदोलन करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. आरोप है कि साल्टलेक रूट में ऑटो चालकों पर पुलिसिया जुल्म ज्यादा बढ़ गया है. जबरन तीन हजार रुपये का केस देकर परेशान किया जा रहा है, जबकि रूट में अवैध तरीके से बिना परमिट के घुसकर ऑटो चलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इसे लेकर सुबह दस बजे से ही ऑटो चालकों ने विरोध शुरू किया. मौके पर पहुंची विधाननगर नार्थ थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.
इधर साल्टलेक ऑटो रूट के यूनियन के एक सदस्य सोनू बनर्जी ने बताया कि काफी पहले ही इन रूटों के लिए बारासात से ऑटो चालकों को परमिट मिला है. इनमें रूट उल्टाडांगा-साॅल्टलेक वाया बागुईहाटी और उल्टाडांगा-सॉल्टलेक-आठ नम्बर टैंक है. लेकिन इन रूटों में कुछ अवैध तरीके से ऑटो चालक भी प्रवेश कर गये हैं, जो करुणामयी से सेक्टर पांच और साथ ही उस रूट के कुछ इलाकों में ऑटों चलाते है. उनके पास परमिट भी नहीं है और वे मनमाना किराया लेते हैं. इसके बावजूद पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है बल्कि वैध ऑटो रूट के चालकों को ही परेशान कर रही है.
मालूम हो कि हाल ही में मनमाना ऑटो किराया को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया था, जिसके बाद राज्य के उपभोक्ता मामलों के मंत्री साधन पाण्डे ने एक मिटिंग कर ऑटो चालकों द्वारा किसी तरह के मनमाना भाड़ा, दादागिरी अथवा लापरवाही बरतने में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये. जिसके बाद कुछ दिनों तक उस रूट में ऑटो सही तरह से चले.
इधर उस रूट के यात्रियों का कहना है कि ऑटो चालकों के मनमाने रवैये के खिलाफ यात्रियों ने प्रदर्शन किया था, उसके बाद हुई कार्रवाई से उन्हें अब पहले की तरह रुपये मनमाना नहीं मिलने के कारण वे आरोप का बहाना बनाकर विरोध जता रहे हैं. पहले मनमाना किराया के साथ ही मनमाने रूटों में भी ऑटो चलाते थे लेकिन अब सब बंद होने से रुपये मनमाना नहीं ले पाने के कारण विरोध जता रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola