फर्जीवाड़ा कर बैंक को लगाया था चूना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2018 4:54 AM
विज्ञापन
कोलकाताइ : कोलकाता में भी फर्जीवाड़ा कर बैंक को चूना लगाया गया है. भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ ने गुरुवार सुबह दक्षिण कोलकाता के प्रिंस अनवर शाह रोड में रहने वाले एक कपड़ा कारोबारी दंपती के घर सहित छह ठिकानों पर छापे मारे. सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक, व्यापारियों के नाम […]
विज्ञापन
कोलकाताइ : कोलकाता में भी फर्जीवाड़ा कर बैंक को चूना लगाया गया है. भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत पर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ ने गुरुवार सुबह दक्षिण कोलकाता के प्रिंस अनवर शाह रोड में रहने वाले एक कपड़ा कारोबारी दंपती के घर सहित छह ठिकानों पर छापे मारे. सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक, व्यापारियों के नाम हिरेन पंचाल एवं अंजू पंचाल हैं. कोलकाता में कपड़े के कारोबार से जुड़े हैं. प्रिंस अनवर शाह रोड में एक अपार्टमेंट के 6 नंबर फ्लैट में दोनों रहते हैं.
सीबीआइ की टीम ने सुबह उनके आवास पर छापेमारी की, जहां से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद किये गये हैं. इनकी दुकान में खरीद बिक्री संबंधी कागजात भी सीबीआइ के हाथ लगे हैं. सीबीआइ में 30 जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से इस दंपती के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी. आरोप है कि इन लोगों ने अपने कारोबार से संबंधित फर्जी दस्तावेज बैंक में जमा कराया था एवं कारोबार को विकसित करने के नाम पर 15 करोड़ रुपये ऋण लिये थे.
लंबा समय बीत जाने के बाद भी इन लोगों ने ऋण का भुगतान नहीं किया एवं जांच में पता चला कि इनके द्वारा जमा कराये गये दस्तावेज फर्जी थे. शिकायत दर्ज होने के बाद सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआइ दफ्तर से विशेष जांच अधिकारियों ने गुरुवार सुबह छापेमारी की है. दोनों पति-पत्नी से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










