आरोपी प्रेमी आैर उसके माता-पिता गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हावड़ा : इशिता हत्याकांड के 10 दिनों के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गयी. 10 दिनों से फरार हत्याकांड के आरोपी प्रेमी शुभमय मंडल, मां सुष्मिता मंडल आैर पिता महितोष मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बागनान थाने की पुलिस ने तीनों को तामिलनाडू के कांचीपुरम जिले के जेजे नगर इलाके से गिरफ्तार […]
विज्ञापन
हावड़ा : इशिता हत्याकांड के 10 दिनों के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गयी. 10 दिनों से फरार हत्याकांड के आरोपी प्रेमी शुभमय मंडल, मां सुष्मिता मंडल आैर पिता महितोष मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बागनान थाने की पुलिस ने तीनों को तामिलनाडू के कांचीपुरम जिले के जेजे नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
सभी एक किराये के मकान में रह रहे थे. शनिवार को आरोपियों को उलबेड़िया अदालत में पेश किया जायेगा. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी शुभमय ने हत्या की बात कबूल की है, लेकिन हत्या के पीछे मकसद क्या है, यह साफ नहीं है. हालांकि प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि रुपये को लेकर इशिता की हत्या की गयी थी.
उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई की सुबह इशिता का शव शुभमय के घर से बरामद किया गया था. 25 जुलाई की शाम इशिता शुभमय के घर गयी थी. इसके बाद वह घर नहीं लौटी. इशिता के घरवाले शुभमय के घर पहुंचे लेकिन घर पर ताला लगा हुआ था.
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी शुभमय आैर उसकी मां सुष्मिता वहां से भाग निकले. दोनों का फोन बंद था. इसके बाद आरोपियों के कई रिश्तेदारों से पूछताछ आैर उनका मोबाइल टैप करने के बाद पुलिस को पता चला कि शुभमय अपने माता-पिता के साथ कांचीपुरम जिले के जेजे नगर में छुपा हुआ है. पुलिस ने बताया कि पिछले 10 दिनों के अंदर तीनों अपना ठिकाना कई बार बदल चुके थे लेकिन इस बार तीनों पुलिस के जाल में फंस गये. शनिवार आरोपियों को अदालत में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन