गृहवधू के साथ जेठ व देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Updated at : 01 Aug 2018 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
गृहवधू के साथ जेठ व देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

मालदा : एक गृहवधू के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप जेठ और देवर पर लगा है. वहीं घटना में गृहवधू के पिता जगदीश प्रमाणिक को अपहरण कर 12 दिनों से बंधक बनाकर रखने का आरोप भी लगाया गया है. गृधवधू का आरोप है कि उसके पिता की हत्या भी की जा सकती है. […]

विज्ञापन
मालदा : एक गृहवधू के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप जेठ और देवर पर लगा है. वहीं घटना में गृहवधू के पिता जगदीश प्रमाणिक को अपहरण कर 12 दिनों से बंधक बनाकर रखने का आरोप भी लगाया गया है. गृधवधू का आरोप है कि उसके पिता की हत्या भी की जा सकती है. यह घटना कालियाचक थाने की अलीनगर ग्राम पंचायत के चौधरीपाड़ा गांव की है. पुलिस में मामला दर्ज कराये जाने के बावजूद अभी तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गृहवधू के पति मित्तन बारिक दूसरे राज्य में श्रमिक का काम करता है. गृहवधू सुभद्रा प्रमाणिक ने बताया कि गत 17 जुलाई को उसकी ससुराल में शादी कार्यक्रम था. उसी दिन देर रात को जेठ कृष्ण प्रमाणिक और देवर किशोर बारिक ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. उसकी चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गये. 18 जुलाई को उसने अपने पिता जगदीश प्रमाणिक को इस बारे में जानकारी दी.
19 जुलाई को पिता ने ससुराल पहुंच कर इसका प्रतिवाद किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही. इसके बाद जब उसके पिता घर लौटने लगे तो आरोपी जेठ, देवर और सास बिमला बारिक ने पिता का रास्ते से अपहरण कर लिया. गृहवधू का कहना है कि उसने 19 जुलाई को ही कालियाचक थाने में मामला दर्ज कराया है.
मंगलवार को मालदा अदालत में गृहवधू के वकील अब्दुल आलिम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है. इसलिए जिले के एसपी के सामने भी फरियाद की गई है. साथ ही उन्होंने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है. एसपी अर्णव घोष ने बताया कि संबंधित थाने को मामला देखने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola