हावड़ा : प्रेमिका की हत्या के आरोपी मां-बेटे फरार

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : बागनान थाना अंतर्गत एनडी ब्लॉक में प्रेमी के घर प्रेमिका की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मृतका का नाम इशिता दत्ता (14) है. वह नाैवी कक्षा की छात्रा थी. इस घटना के बाद प्रेमी अपनी मां के साथ लापता है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

विज्ञापन
हावड़ा : बागनान थाना अंतर्गत एनडी ब्लॉक में प्रेमी के घर प्रेमिका की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मृतका का नाम इशिता दत्ता (14) है. वह नाैवी कक्षा की छात्रा थी. इस घटना के बाद प्रेमी अपनी मां के साथ लापता है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि छात्रा के शरीर पर जख्मों के कई निशान मिले हैं. सिर के पीछे अधिक चोट है. प्राथमिक जांच के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि उसकी हत्या की गयी है. सिर के पिछले हिस्से पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया है. आरोपी प्रेमी का नाम शुभमय मंडल है. पुलिस आरोपी के साथ उसकी मां को भी तलाश रही है.
क्या है घटना : दोनों परिवारों का घर एनडी ब्लॉक में ही है. बताया जा रहा है कि शुभमय आैर इशिता केबीच प्रेम संबंध था. बुधवार शाम शुभमय की मां सुष्मि��ा ने इशिता को अपने घर बुलाया. इशिता अपनी मां को बताकर उसके घर गयी.
शाम सात बजे सुष्मिता ने इशिता की मां को फोन करके बताया कि वह इशिता को घर छोड़ आयेगी. नौ बजे तक घर नहीं आने पर इशिता की मां ने शुभमय की मां को फोन किया लेकिन फोन बंद था. परिवार के लोग शुभमय के घर पहुंचे तो देखा ताला बंद था. इशिता के परिवारवाले बागनान थाना पहुंचे आैर घटना की जानकारी दी. पुलिस भी एनडी ब्लाक पहुंची, लेकिन कुछ खास पता नहीं चला.
गुरुवार सुबह शुभमय के पड़ोसी ने इशिता की मां को खबर दी कि शुभमय के घर की एक खिड़की खुली हुई है आैर एक लड़की फर्श पर गिरी पड़ी है. लड़की इशिता ही थी. खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. दरवाजे को तोड़ा गया. कमरे के अंदर इशिता का शव पड़ा हुआ था. शुभमय अपनी मां के साथ यहां किराये में रहता था. उसके पिता दूसरे राज्य में नौकरी करते हैं. पुलिस, मां आैर बेटे के तलाश में जुट गयी है.
क्या कहतें हैं पड़ोसी : पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार शाम शुभमय के घर तेज आवाज में गाना बज रहा था. आपत्ति जताने के बावजूद साउंड कम नहीं किया गया. बल्कि आवाज आैर बढ़ा दी गयी. पड़ोसियों ने कहा कि इशिता की चीख बाहर नहीं आये, इसलिए जोर से गाना बजाया जा रहा था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola