बुजुर्गों का ख्याल रखेगी द गोल्डेन माइल कम्युनिटी

Updated at : 25 Jul 2018 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्गों का ख्याल रखेगी द गोल्डेन माइल कम्युनिटी

कोलकाता : नयी पीढ़ी सफलता के सोपान पार कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसे सफल बनानेवाली पुरानी पीढ़ी में अकेलापन एक रोग की भांति बढ़ता जा रहा है. संयुक्त परिवार के विघटन और अब न्यूक्लियर परिवार के बाद सब-न्यूक्लियर परिवार का उदय, बुजुर्ग होती पीढ़ी के लिए समस्या बन कर उभर रहा है. इसी […]

विज्ञापन
कोलकाता : नयी पीढ़ी सफलता के सोपान पार कर रही है, वहीं दूसरी ओर उसे सफल बनानेवाली पुरानी पीढ़ी में अकेलापन एक रोग की भांति बढ़ता जा रहा है. संयुक्त परिवार के विघटन और अब न्यूक्लियर परिवार के बाद सब-न्यूक्लियर परिवार का उदय, बुजुर्ग होती पीढ़ी के लिए समस्या बन कर उभर रहा है.
इसी समस्या के समाधान के लिए भारत चेंबर आॅफ कॉमर्स की ओर से रॉयल ऐजिंग का विचार लेकर शुरुआत की गयी है जिसमें बुजुर्गों के लिए सम्मान के साथ रहने के लिए सारी सुविधाएं एक ही स्थान पर मुहैया कराने की व्यवस्था की गयी है. बीसीसीआई के स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष व जाने-माने यूरोलाजिस्ट डॉ अमित घोष ने बताया कि इसके लिए रियल इस्टेट कंपनी साल्टी समूह ने राजारहाट में अपने नये आवासीय परियोजना द गोल्डेन माइल के माध्यम से अभिनव प्रयास किया है जिसमें बुजुर्गों के लिए सारी सुविधाएं अपने ही आवासीय परिसर में उपलब्ध होंगी.
साल्टी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश बागला ने बताया कि बुजुर्गों के लिए खास तौर पर तैयार इन आवासनों के निर्माण के लिए वैश्विक कंपनी सिग्नेचर के साथ करार किया गया है जिसे इस तरह की परियोजनाओं का व्यापक अनुभव है. कंपनी के निदेशक वरुण बागला व नेहा बागला ने बताया कि यह वृद्धाश्रम से इतर अलग तरह का कॉन्सेप्ट है जहां बुजुर्ग अपनी गरिमा के साथ जिंदगी के खुबसूरत पलों का आनंद ले सकेगें.
उन्होंने बताया कि उनकी परियोजना अगले साल अगस्त तक पूरी हो जायेगी. यहां वे किरायेदार की बजाय अपने अावास के मालिक होकर जिंदगी का आनंद लेंगे. इसके लिए उन्हें एक मासिक रकम चुकानी होगी. इस अवसर पर सिग्नेचर के निदेशक अब्दुल्ला खगलवाला ने कहा कि बुजुर्गों को व्यस्त रखने के साथ ही एक समान सोचवाले समूह के माध्यम से उनकों अपने जीवन के स्वर्णिम पलों को अहसास देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola