बारिश से कई इलाकों में जल-जमाव

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पिछले दो दिनों से राज्य के कई इलाकों में लगातार बूंदा-बांदी के बीच रविवार रात से सोमवार सुबह तक कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई. इससे महानगर के कई इलाकों में जलजमाव भी हो गया. रात दस बजे से सुबह नौ बजे तक की बारिश से उत्तर कोलकाता, मध्य कोलकाता और दक्षिण […]

विज्ञापन
कोलकाता : पिछले दो दिनों से राज्य के कई इलाकों में लगातार बूंदा-बांदी के बीच रविवार रात से सोमवार सुबह तक कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई. इससे महानगर के कई इलाकों में जलजमाव भी हो गया. रात दस बजे से सुबह नौ बजे तक की बारिश से उत्तर कोलकाता, मध्य कोलकाता और दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों को जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.
इधर खिदिरपुर बाबूबाजार, मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट, महात्मा गांधी रोड, ट्रांसपोर्ट रोड, विधान सरणी, बेलगछिया, दमदम, पातिपुकुर, टेंगरा, तपसिया, पार्क सर्कस, साइंस सिटी, बेहला, सदर्न एवेन्यू, ढाकुरिया की कई जगहों पर जलजमाव से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. खिदिरपुर में बच्चों को घुटने भर पानी से होकर स्कूल जाना पड़ा.
इन वार्डों में अधिक जल-जमाव
कोलकाता नगर निगम के 122, 125, 126, 128, 129 समेत कई वार्डों के अधिकतर इलाकों के गली-मुहल्ले में जलजममाव हो गया है. इनमें खासकर बरिशा, शीलपाड़ा, साखेरबाजार, बेनिमास्टर लेन, शकुंतला पार्क, परूई कांचा रोड, परूई पाका रोड, बासुदेवपुर रोड, आदर्श नगर, बेहला ये सभी इलाके अधिक प्रभावित हुए हैं.मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में अधिक बारिश हुई. इनमें कालीघाट, कामदहारी, बेहला समेत कई इलाके शामिल हैं.
निकासी के लिए लगाये गये हैं पंप
मेयर शोभन चटर्जी ने कहा कि ड्रेनेज विभाग काम कर रहा है. काम पूरा होते ही जल निकासी की समस्या दूर हो पायेगी. शीलपाड़ा और नारायण राय रोड में जलजमाव की समस्या के लिए दूसरे पंप लगाकर जल निकासी का काम हो रहा है. जोका में अधिकतर काम पूरा हो गया है. कुछ समस्याएं हैं, जिसे दूर करने के लिए काम किया जा रहा है. कुछ जगहों पर पंप चलाने पर पानी कम आ रहा है. रवींद्रनगर, बेहला समेत महानगर के अधिकतर इलाकों में पहले की अपेक्षा जलजमाव काफी कम हो गया है. धीरे-धीरे और कम हो जायेगा. जिन इलाकों में जलजमाव है, वहां पर पंप लगा कर जल निकासी का काम किया जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola