बंदरों के हमले में बच्चा समेत तीन जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा : बंदरों के हमले से इंगलिश बाजार नगरपालिका के 20 नंबर वार्ड में आतंक फैल गया है. मंगलवार को बंदरो के झुंड के हमले में तीन साल का बच्चा समेत तीन लोग जख्मी हो गये हैं. घायलों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. घटना को लेकर वार्डवासियों में काफी नाराजगी है. […]
विज्ञापन
मालदा : बंदरों के हमले से इंगलिश बाजार नगरपालिका के 20 नंबर वार्ड में आतंक फैल गया है. मंगलवार को बंदरो के झुंड के हमले में तीन साल का बच्चा समेत तीन लोग जख्मी हो गये हैं. घायलों का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. घटना को लेकर वार्डवासियों में काफी नाराजगी है. इलाकावासियों ने वन विभाग एवं नगरपालिका के पास बंदरों के उत्पात से बचाने के लिए अपील की है.
लोगों का कहना है कि नगरपालिका व वन विभाग ने अगर कोई कार्रवायी नहीं की गयी तो बंदरों को मारने के अलावा कोई उपाय नहीं बचेगा. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में बिस्किट, चॉकलेट देखते ही बंदर उनपर झपट पड़ते है. स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि घायल बच्चे का नाम अमृत दास (3) है. साथ ही सजल साहा (28) एवं विपुल राय (30) भी जख्मी हुए है.
इनके घर मालदा के देशबंधु पाड़ा इलाके में है. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि तीन महीने से ज्यादा समय से इलाके में बंदरों का उत्पात चल रहा है. इंगलिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन नीहार घोष ने बताया कि बंदरो के उत्पात की सूचना मिली है. वन विभाग से बातचीत कर विभिन्न इलाकों से बंदर खदेरने के बारे में कहा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन