कोलकाता : 21 की सभा को सफल बनाने में जुटी हैं जया

Updated at : 14 Jul 2018 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : 21 की सभा को सफल बनाने में जुटी हैं जया

कोलकाता : तृणमूल छात्र परिषद की अध्यक्ष जया दत्ता को लेकर सस्पेंश बरकरार है. इन सबके बीच जया ने शहीद दिवस की सभा को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसके लिए वह अपने छात्र नोताओं से लगातार प्रदेशभर में संर्पक करके बड़ी संख्या में लोगों को लेकर धर्मतल्ला पहुंचने का […]

विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल छात्र परिषद की अध्यक्ष जया दत्ता को लेकर सस्पेंश बरकरार है. इन सबके बीच जया ने शहीद दिवस की सभा को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसके लिए वह अपने छात्र नोताओं से लगातार प्रदेशभर में संर्पक करके बड़ी संख्या में लोगों को लेकर धर्मतल्ला पहुंचने का संदेश दे रही हैं.
इस बाबत पूछे जाने पर जया ने कहा कि पार्टी की ओर से उनके पास अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है कि वह पद पर नहीं हैं.
सबसे बड़ी बात यह है कि वह तृणमूल कांग्रेस की कार्यकर्ता हैं उनके लिए पद से बड़ी पार्टी है और वह ममता बनर्जी के आदर्शों से प्रभावित होकर राजनीति कर रही हैं. लिहाजा उनको पता है कि आंदोलन करनेवालों को ही राजनीति में स्थान मिलता है. फिलहाल पार्टी का बड़ा कार्यक्रम धर्मतल्ला में होनेवाली सभा है. वह इसको सफल बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के अन्य सैनिकों की तरह पूरी ताकत लगाये हुए हैं.
उल्लेखनीय है कि दाखिले के दौरान अवैध वसूली की घटनाओं की खबर से नाराज मुख्यमंत्री ने अपने करीबियों को जया को हटाने का फरमान दिया है. हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक कार्रवाई नहीं हुई है. लिहाजा वह पद पर हैं या नहीं इसको लेकर संशय है.
लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. अलबत्ता जया ने अभिषेक बनर्जी के अलावा शिक्षा मंत्री और खुद ममता बनर्जी के पास जाकर अपना पक्ष रखा और एक मौका देने का आग्रह किया है.
जया के करीबियों का कहना है कि इस अवैध वसूली में जया कहीं भी शामिल नहीं हैं और वह बदनामी लेकर पद से हटना नहीं चाहतीं, इसलिए अपना पक्ष रख रही हैं. इधर ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के दौरे पर हैं लिहाजा उनके आने के पहले तक जया संगठन का काम पूरी मुस्तैदी से करते हुए दीदी का मन बदलने का इंतजार कर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola