चीनी सैन्य अधिकारियों ने किया पूर्वी कमान के मुख्यालय का दौरा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : चीन के पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का 10 सदस्यीय सैन्य अधिकारियों का दल गुरुवार को थल सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम पहुंचा. चीनी सैन्य अधिकारियों के दल का नेतृत्व पीएलए के वेस्टर्न थिएटर कमांड के डिप्टी कमांडर ल्यू श्याउ कर रहे थे. चीनी सैन्य अधिकारियों के साथ भारतीय सैन्य अधिकारियों की […]

विज्ञापन
कोलकाता : चीन के पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का 10 सदस्यीय सैन्य अधिकारियों का दल गुरुवार को थल सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम पहुंचा. चीनी सैन्य अधिकारियों के दल का नेतृत्व पीएलए के वेस्टर्न थिएटर कमांड के डिप्टी कमांडर ल्यू श्याउ कर रहे थे.
चीनी सैन्य अधिकारियों के साथ भारतीय सैन्य अधिकारियों की टीम ने बातचीत की. इस मौके पर भारतीय थल सेना के ईस्टर्न कमांड के चीफ इन स्टॉफ लेफ्टिनेंट जनरल सुनील श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे. सूत्रों के अनुसार दोनों देशों के सेना अधिकारियों के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई.
डोकलाम विवाद के बाद भारत और चीन के बीच रिश्ते में जो कड़वाहट आई थी उसको दूर करने की कोशिश तेजी से हो रही है. चीनी सैन्य अधिकारियों का दल नयी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के आगरा और उत्तर बंगाल के सुकना भी गया था.
अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान पीएलए के शिष्टमंडल ने सुकना में सेना के 33 कोर मुख्यालय का दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की थी.सेना की 33 कोर ही भारत-चीन-भूटान तिराहे पर डोकलाम इलाके की रखवाली करती है, जहां पिछले साल दोनों सेनाओं के बीच 73 दिन तक गतिरोध चला था.
भारतीय सेना ने विवादित इलाके में चीनी सेना को सड़क निर्माण करने से रोक दिया था, जिसके बाद यह गतिरोध शुरू हुआ था. जो 28 अगस्त 2017 को खत्म हुआ था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola