जेयू : 31 जुलाई तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया
Updated at : 06 Jul 2018 2:25 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बुधवार को 6 ह्यूमनिटीज विषयों के लिए होने वाले प्रवेश टेस्ट को रद्द करने की घोषणा की गयी है. इसके साथ ही गुरुवार को दाखिला प्रक्रिया के लिए नयी तिथि की घोषणा की गयी है. यूनिवर्सिटी कैम्पस में इस फैसले के विरोध में लगातार जारी प्रदर्शन के कारण दाखिले […]
विज्ञापन
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बुधवार को 6 ह्यूमनिटीज विषयों के लिए होने वाले प्रवेश टेस्ट को रद्द करने की घोषणा की गयी है. इसके साथ ही गुरुवार को दाखिला प्रक्रिया के लिए नयी तिथि की घोषणा की गयी है. यूनिवर्सिटी कैम्पस में इस फैसले के विरोध में लगातार जारी प्रदर्शन के कारण दाखिले की तिथि में बदलाव किया गया है. अब शुक्रवार 6 जून से फिर से फार्म छात्रों को उपलब्ध कराये जायेंगे. छात्रों के लिए स्नातक, प्रथम वर्ष में दाखिला के लिए 27 से 31 जुलाई तक समय दिया गया है.
इस बीच छात्रों को उच्च माध्यमिक अथवा 10+2 के अंकों के आधार पर ही दाखिला लिया जायेगा. यह जानकारी जेयू के रजिस्ट्रार चिरंजीव भट्टाचार्य ने दी. उन्होंने बताया कि अब दाखिला प्रक्रिया के लिए नयी तिथि घोषित की गयी हैं. गाैरतलब है कि आट्स के इंगलिश, तुलनात्मक साहित्य, राजनीति विज्ञान, फिलोस्फी, इतिहास व बंगाली जैसे विषयों में इस साल के लिए एन्ट्रेंस टेस्ट रद्द करने की घोषणा से छात्र यूनियन व शिक्षकों में रोष है.
हालांकि टेस्ट करवाने के लिए लिए यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने लिखित आवेदन भी किया था, इसके बावजूद अब परीक्षा को फिलहाल रद्द कर दिया गया है. इसी को लेकर गुरुवार को भी छात्रों ने प्रदर्शन जारी रखा. वाइस चांसलर सुरंजन दास के कार्यालय के बाहर उनकी नारेबाजी चलती रही. यूनिवर्सिटी आट्स फैकल्टी स्टूडेंट्स यूनियन व शिक्षक संगठन जूटा दोनों ही इस फैसले सेअसंतुष्ट हैं. यूनिवर्सिटी की उच्च स्तरीय निर्णायक बॉडी एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक के बाद यह फैसला किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




