जेयू के शिक्षक आज बंद रखेंगे काम

Updated at : 06 Jul 2018 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
जेयू के शिक्षक आज बंद रखेंगे काम

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी में आर्ट्स में कोई प्रवेश परीक्षा नहीं करवाने के ऐतिहासिक फैसले के बाद जहां छात्रों में नाराजगी है, वहीं शिक्षकों में भी नाराजगी है. इसी के चलते जादवपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जूटा) ने गुरुवार को एक बैठक आयोजित की. इसमें अब फैसला किया गया है कि शुक्रवार को इस निर्णय के […]

विज्ञापन
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी में आर्ट्स में कोई प्रवेश परीक्षा नहीं करवाने के ऐतिहासिक फैसले के बाद जहां छात्रों में नाराजगी है, वहीं शिक्षकों में भी नाराजगी है. इसी के चलते जादवपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जूटा) ने गुरुवार को एक बैठक आयोजित की. इसमें अब फैसला किया गया है कि शुक्रवार को इस निर्णय के विरोध में वे काम बंद रखेंगे.
संगठन के सहायक सचिव पार्थ राय का कहना है कि जादवपुर यूनिवर्सिटी में आर्ट्स के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु विज्ञापन भी जारी किया गया था. हमेशा से यह परीक्षा होती आयी है. अब इस साल इसको रद्द कर दिया गया है, इससे हम सहमत नहीं हैं. जूटा ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है.
इसी के लिए जादवपुर यूनिवर्सिटी के गांधी भवन के सामने धरना प्रदर्शन शिक्षकों द्वारा किया जायेगा. इसमें काफी शिक्षक भाग लेंगे. इसको लेकर छात्र भी आगे आंदोलन करने के मूड में हैं. जेयू के छात्र यूनियन के फैसले को मानने को तैयार नहीं हैं. वे शुक्रवार को कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे. उन्होंने भूख हड़ताल पर भी जाने की धमकी दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola